Rashifal may 2015

http://www.bagulamukhijyotishtantra.com/

मेष - धन लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. उच्च प्रतिष्ठित लोगो से संपर्क बनेंगे. उत्तरार्ध में विघ्रं बाधाएं  उत्पन्न होंगी. आय कम खर्च अधिक होगा।  व्यर्थ की भागा दौड़ी होगी.

वृष - रुके हुए कार्यों में कुछ सफलता मिलेगी. धन लाभ और तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे. दुर्घटना चोट आदि का भय है. उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे, उलझने रहेंगी और व्यर्थ की भागादौड़ी रहेगी.

मिथुन - कार्य व्यवसाय सम्बंधित दौड़ धूप अधिक रहेगी. घर का खर्च अधिक होगा।  वाहन और मनोरंजन पर खर्च हो सकता है. किसी प्रिय बंधु  से मुलाक़ात होगी.

कर्क - निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे , अकस्मात् धन लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे , उच्च प्रतिष्ठित लोगो से सम्बन्ध बनेंगे. मन प्रसन्न रहेगा.

सिंह - बिगड़े कामों में सुधार होगा।  धन लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी।  शुभ कार्य पर धन खर्च होगा।  किसी गुप्त चिंता के कारण तनाव रहेगा।  आर्थिक परेशानी हो सकती है.

कन्या - स्वास्थ्य ढीला रहेगा , स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी. व्यर्थ की भागादौड़ी रहेगी।  विरोधी हानि पहुचाने की कोशिश करेंगे।  आय के साधम सीमित रहेंगे।

तुला - लाभ कम खर्चे अधिक होंगे।  सर दर्द  और  आँखों में कष्ट रहेगा. स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।  निर्वाह योग्य धन के साधन बनते रहेंगे।

वृश्चिक - मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी।   व्यवसाय में आंशिक लाभ होगा।   विलासिता के कामों में खर्च होगा।  उत्तेजना के कारण कोई काम बिगड़ने की सम्भावना है. आर्थिक कारणों से तनाव रहेगा।


धनु - सुख साधनों में वृद्धि होगी।  धन लाभ होगा।  धर्म कर्म में रूचि रहेगी।  अचानक आये खर्चों के कारण उलझने और परेशानियां होगी.

मकर - मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी।  संघर्ष के उपरान्त निर्वाह योग्य आय के साधन मिलते रहेंगे।  धर्म कर्म के कार्यों पर खर्चा होगा , व्यर्थ की भागदौड़ और स्वास्थ्य ढीला रहेगा।

कुम्भ - लाभ कम और खर्चे अधिक होंगे।  आर्थिक उलझने , पारिवारिक तनाव , मन अशांत , बंधुओं से तनाव हो सकता है।

मीन - परिवार में मंगल कार्य होंगे।  योजनाओं में आंशिक सफलता मिलेगी।  स्वास्थ्य ढीला रहेगा , खर्चे ज्यादा रहेंगे , मन परेशान रहेगा।

0 Comments